शिमला | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कार्यकारी वीसी प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय समुदाय को शपथ दिलाई। इस अवसर पर कुलसचिव केके शर्मा के अतिरिक्त कई अधिष्ठाता, शैक्षणिक विभागों के विभागाध्यक्ष, शोध केंद्रों के निदेशक, प्राध्यापक, अधिकारी, गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग तथा विद्यार्थी भी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए खतरा है। ऐसे में इसे समाप्त करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। भटके हुए नौजवानों को सही रास्ते में आने की जरूरत है।