शिमला | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शिमला दौरे के चलते मंगलवार को भी लोगों को ट्रैफिक बंद रहने के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी। छराबड़ा, मशोबरा, ढली चौक, ढली टनल, संजौली चौक, नवबहार चौक, कैनेडी चौक, एडवांस स्टडी, समरहिल और बालूगंज में दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 50 मिनट तक ट्रैफिक बंद रहेगा। इसके अलावा शाम को 5 बजकर 40 मिनट से लेकर 6 बजकर 10 मिनट तक पूरी तरह से यातायात बंद रहेगा। पुलिस विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है।