पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईजीएमसी में प्रचार अभियान जोरों पर, 24 हो होना है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव

आईजीएमसी में प्रचार अभियान जोरों पर, 24 हो होना है चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का चुनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | आईजीएमसी में 24 मई को होने वाले आईजीएमसी, डेंटल कॉलेज और केएनएच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चुनाव का प्रचार अभियान सोमवार को भी जारी रहा। चुनाव में उतरे दोनों गुटों ने शनिवार को आईजीएमसी, डेंटल काॅलेज व केएनएच परिसर में कर्मचारियों से वोटिंग की अपील की। प्रधान पद के लिए चुनाव में उतरे प्रेम लाल ठाकुर ने डेंटल काॅलेज में प्रचार किया। वहीं, संसार चंद ने आईजीएमसी में कर्मचारियों के पास जाकर अपने पक्ष में वोटिंग के लिए प्रचार किया। उन्होंने कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी करवाने की मांग की। चुनावों में प्रधान पद पर प्रेम लाल व संसार चंद में सीधा मुकाबला होगा। वहीं वरिष्ठ उपप्रधान के पद के लिए रमेश चंद और र| चंद आमने सामने होंगे। इसके अतिरिक्त महासचिव पद के लिए दिनेश कुमार और मोहन लाल चुनाव लड़ेंगे। सह सचिव पद पर जगदीश चंद और अनिल कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर ईश्वर दास और रमेश चंद आमने सामने हैं। संघ चुनाव अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया उम्मीदवार 24 मई तक मतदान शुरू होने से पहले तक प्रचार कर सकते हैं। इस संबंध में उन्हें जानकारी भी दे दे गई है। चुनाव में 255 कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का निर्णय करेंगे।

दो धड़ों ने किया आईजीएमसी, डेंटल कालेज व केएनएच में प्रचार

खबरें और भी हैं...