खलग स्कूल की एनएसएस इकाई ने सोमवार को एंटी टेरेरिज्म-डे मनाया। इस अवसर पर स्कूल में उपस्थित सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एनएसएस स्वयंसेवियों पल्लवी शर्मा एवं सर्वजीत कौर ने बढ़ते आतंकवाद और इसके खतरे के बारे में छात्रों को जानकारी दी। स्वयंसेवियों ने आतंकवाद विरोध से संबंधित स्लोगन और पेंटिंग चार्ट पर बनाकर सूचनापट्ट पर लगाए।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि आतंकवादी विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य आतंकवाद के कारण राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों, आम लोगों को हो रही परेशानियों एवं राष्ट्र को आतंकी हिंसा से दूर रखना है। प्रधानाचार्य राजेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा हमें मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों का सामना डटकर करना चाहिए तथा समाज में विकास के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए ।