शिमला| एशिया के सबसे बड़े अंडर ग्राउंड बिजली प्रोजेक्ट नाथपा-झाकड़ी के स्थापना दिवस पर एसजेवीएनएल ने इस बार से सतलुज आराधना की शुरुआत की। 30 साल पहले किन्नौर जिले के नाथपा में डैम बनाने का काम शुरू हुआ था। सोमवार को वहीं से इस आरती की शुरूआत हुई। इसके लिए बनारस से दस पंडितों को बुलाया गया था। इस अवसर पर एजेवीएनएल के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे। अब हर साल इस आरती का अयोजन किया जाएगा।