शिमला| अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्रीय मुख्यालय के अाह्वान पर 22 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। ग्रामीण डाक सेवक लंबे अरसे से ग्रामीण डाक सेवकों के भत्ते व वेतन के लिए गठित कमलेश चंद्रा कमेटी की सकारात्मक सिफारिशों को लागू करने का इंतजार कर रहे है।