शिमला | पुलिस पर येलो लाइन के अंदर से गाड़ी उठाने का आरोप लगाया है। गाड़ी मालिक का यह आरोप भी है कि पुलिस ने न केवल येलो लाइन के अंदर से क्रेन से गाड़ी उठाई, बल्कि अब उसे रिलीज भी नहीं कर रहे हैं। अनुराधा सूद ने चार दिन पहले आरकेएमवी के नीचे सड़क किनारे येलो लाइन के अंदर गाड़ी पार्क की थी। मालिक का आरोप है कि पुलिस कभी कहती है कि गाड़ी चोरी की है तो कभी कुछ और, पेपर भी ल गए हैं। ट्रैफिक पुिलस गोपाल वर्मा ने बताया कि गाड़ी गलत ढंग से पार्क की गई थी। इसी के तहत कार्रवाई की। गाड़ी रिलीज कर दी गई है।