शिमला | बरमू, बखारी, बागड़ा, धायला व शरौटी पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका के लिए होने वाले साक्षात्कार को बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा की ओर से तय कर दिया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से इसकी तारीख में बदलाव किया गया है और अब 28 मई को 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा स्थित टुटू के कार्यालय में होंगे।