पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेयर को हटाने के लिए कांग्रेस ने भी शुरू की तैयारियां, बनाएंगे रणनीति

मेयर को हटाने के लिए कांग्रेस ने भी शुरू की तैयारियां, बनाएंगे रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेयर के खिलाफ सदन में अविश्वास का प्रस्ताव लाकर उन्हें कुर्सी से हटाने के लिए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसके लिए जल्द ही कांग्रेस के सभी पार्षद आपस में एक बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में सभी पार्षदों से अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने और अपने साथ भाजपा के पार्षदों को जोड़े जाने के बारे में चर्चा की जा सकती है।

गौर रहे कि पिछले कुछ दिनों से शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और पानी के संकट को लेकर ज्यादातर पार्षद नाराज चल रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ भाजपा के पार्षदों ने भी मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्होंने भी मेयर से इस्तीफे की मांग रख दी है। हालांकि, इन पार्षदों को मेयर के खिलाफ जाने पर पार्टी आलाकमान से लताड़ भी लग चुकी है। इसके बावजूद नाराज पार्षदों के तेवर थमे नहीं हैं। वहीं मेयर कुसुम सदरेट का कहना है कि भाजपा के सभी पार्षद एकजुट हैं और सभी मिलकर शहर की जनता की सेवा में लगे हैं। वे शहर की जनता के लिए काम कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।

कांग्रेस के पार्षद लेंगे फैसला

अविश्वास के प्रस्ताव को लेकर कांग्रेस पार्षद सीमी नंदा कहना है कि शहर में विकास के कार्यों की गति पूरी तरह थम गई है। वार्डों में बिल्कुल भी काम नहीं हो पा रहे हैं। मेयर के खिलाफ उनके अपने पार्षद भी काम न होने का हवाला दे चुके हैं। ऐसे में मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना है इसके बारे में सभी कांग्रेसी पार्षद पहले एक बैठक करेंगे इस बैठक में रणनीति तैयार की जाएगी।

खबरें और भी हैं...