पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रमिक कल्याण बोर्ड में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों को प्रतिनिधित्व दे सरकार

श्रमिक कल्याण बोर्ड में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों को प्रतिनिधित्व दे सरकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | सीटू राज्य कमेटी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से श्रमिक कल्याण बोर्ड के गठन में मात्र बीएमएस को प्रतिनिधित्व देने व सीटू, इंटक, एटक को बोर्ड में प्रतिनिधित्व न देने पर कड़ी आपत्ति जताई है। राज्य में भाजपा सरकार अन्य ट्रेड यूनियनों के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है। सीटू ने कहा कि यदि सरकार ने श्रमिक कल्याण बोर्ड में सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों को समान प्रतिनिधित्व नहीं दिया, तो सीटू प्रदेश उच्च न्यायालय में अपील करेगी। भाजपा सरकार ने श्रमिक कल्याण बोर्ड को भारतीय मजदूर संघ कल्याण बोर्ड बना दिया है। सरकार के इस फैसले को ट्रेड यूनियनें कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सीटू ने मांग की है कि सरकार प्रदेश में श्रमिक कल्याण बोर्ड के गठन में सभी केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों को समान प्रतिनिधित्व दे।

खबरें और भी हैं...