पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जन एकता जन अधिकार चलाएगा ‘पोल खोल हल्ला बोल’ आंदोलन

जन एकता जन अधिकार चलाएगा ‘पोल खोल हल्ला बोल’ आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | जन एकता-जन अधिकार आंदोलन के तहत देश भर में केंद्र व राज्य सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल हल्ला बोल अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर आंदोलन की कसुम्पटी क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया। आंदोलन के संयोजक गोविंद चतरांटा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की 4 साल की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ 22 मई तक देश भर में ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ के नारे के साथ प्रचार अभियान चलाएगा और खंड, जिला व राज्य स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए वीरवार को एक बैठक होगी। इस बैठक में 11 संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसमें किसान सभा, दलित शोषण मुक्ति मंच, जन विज्ञान आंदोलन, जनवादी महिला समिति, छात्र मोर्चा, नौजवान सभा, नागरिक सभा, उपनगरी जन कल्याण समन्वय समिति, सीटू, हिप्र मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव असोसिएशन, जन स्वास्थ्य अभियान के सदस्य मौजूद रहे। इस बैठक में एक कमेटी का गठन किया गया जिसमें गोविंद चतरांटा को संयोजक और जय शिव सिंह ठाकुर सह संयोजक बनाया गया। सह संयोजक जयशिव ने कहा की 23 मई तक भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की योजना बनाई गई है।

खबरें और भी हैं...