पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुराना बस स्टैंड से गांव क्यारी के लिए चले नियमित बस

पुराना बस स्टैंड से गांव क्यारी के लिए चले नियमित बस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला | भाजपा मंडल अध्यक्ष शिमला ग्रामीण रणदीप सिंह कंवर की अध्यक्षता में महिला मंडल आंजी व क्यारी का एक प्रतिनिधिमंडल बस चलाने की मांग को लेकर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सुबह गांव क्यारी से पुराना बस स्टैंड शिमला आैर शाम के समय पुराना बस स्टैंड से गांव क्यारी के लिए नियमित रूप से बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया। इससे क्षेत्र के स्कूली बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे। इसी तरह निगम की बस सुबह 9 बजे केवल सरकारी कार्य दिवस में ही चलाई जाती है, इसे नियमित रूप से चलाने आैर शाम 3ः30 बजे स्कूली बच्चों की छुट्टी के समय भी एक बस नियमित रूप से चलाने की मांग की। इस दौरान ग्राम पंचायत आनंदपुर के प्रधान महेंद्र कुमार, सुनीता ठाकुर, निधि, रीता सत्या, अनीता, राधा लीला, रतनी शीशु राम, ओम प्रकाश, किशन ठाकुर आदि उपस्थित थे। मंत्री ने उन्हें मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...