पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7 बड़े कदमों में सर्जिकल स्ट्राइक को सबसे ज्यादा 82% ने सराहा

7 बड़े कदमों में सर्जिकल स्ट्राइक को सबसे ज्यादा 82% ने सराहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वे में मोदी सरकार के ओवरऑल काम को काफी सराहा गया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में विदेश में देश की साख बढ़ने को 56% लोगों ने पसंद किया। वहीं, महंगाई न रोक पाना और बेरोजगारी को 54% लोग मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता मानते हैं।

मोदी की 6 बड़ी योजनाओं में सबसे पीछे मुद्रा योजना और स्मार्ट सिटी रही। स्वच्छ भारत योजना को जहां सबसे अधिक 90%, वहीं मुद्रा योजना को सबसे कम 58% लोगों ने पसंद किया। स्मार्ट सिटी को 11% और मुद्रा योजना को 21% लोग जानते ही नहीं। मुद्रा योजना को न जानने वालों में कारोबारियों की संख्या (16%) काफी अधिक रही। वहीं, उज्ज्वला योजना से 11% लोग अनजान हैं।

मोदी सरकार के इन चार साल के सबसे बड़े 7 कदमों में सबसे अधिक 82 फीसदी लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक को पसंद किया। 2017 के सर्वे में भी सबसे अधिक 83% लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर खुशी जाहिर की थी। वहीं, दूसरे नंबर पर 12 साल से कम की बच्चियों से दुराचार करने वालों को फांसी के प्रावधान को पसंद किया गया। 80% लोगों ने इसे सराहा। तीसरे नंबर पर तीन तलाक खत्म करने का फैसला रहा।

नोटबंदी और जीएसटी का विरोध अब पहले से कम हो गया है। 2017 के सर्वे में 52% लोगों ने नोटबंदी के तरीके पर नाराजगी जाहिर की थी और 57% ने जीएसटी को अच्छा माना था। इस सर्वे में 64% लोगों ने नोटबंदी को सफल बताया, वहीं 70% ने जीएसटी को सफल माना है।

2019 के चुनावी फ्रेम में मोदी की योजनाएं और काम कितने फिट?

6) सबसे ज्यादा 28% लोेगों ने कहा व्यापारियोें व कारोबारियों का मोदी सरकार पर भरोसा कम

7) सबसे अधिक 32% ने कहा मोदी सरकार ने आम आदमी का भरोसा जीता

मोदी सरकार पर सर्वे

स्मार्ट सिटी को 11% और मुद्रा योजना को 21 फीसदी लोग जानते ही नहीं

8) मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि आप किसे मानते हैं?

17% मानते हैं-भ्रष्टाचार रोकना सबसे बड़ी उपलब्धि

56%

लोग मानते हैं- विदेशों में देश की साख बढ़ना सबसे बड़ी उपलब्धि।

9) मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता कौन-सी है?

नंबर-1 पर महंगाई-रोजगार, दो पर सांप्रदायिकता

54%

ने कहा : न महंगाई घटी- न रोजगार बढ़े। यही सबसे बड़ी विफलता है।

6 बड़ी योजनाओं में मुद्रा लोन सबसे पीछे, सिर्फ 58% साथ

27% मानते हैं- स्वच्छता के प्रति जागरूकता मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

तीन तलाक के खात्मे को 80% ने माना सफल, 82%गृहिणियों ने इसे सही बताया

17% मानते हैं- मोदी मंत्रिमंडल में भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आना सबसे बड़ी उपलब्धि है।

20% ने कहा-किसानों की आत्महत्याएं न रुक पाना सबसे बड़ी विफलता।

26% ने माना- सांप्रदायिकता और जातिवाद बढ़ा, यह विफलता।

शिमला, शुक्रवार, 18 मई, 2018

युवा 26 से 35 साल के 54% युवा विदेशों में साख बढ़ने को सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।

महिला 44% महिलाएं विदेशों में साख बढ़ने व 42% स्वच्छता को उपलब्धि मानती हैं।

युवा 56% के लिए (26-35 साल) महंगाई, रोजगार न बढ़ना विफलता मानते हैं।

महिला 59% महंगाई बढ़ने, रोजगार घटने को विफलता मानते हैं।

कारोबारी 57% कारोबारी विदेशों में साख बढ़ने को ही मानते हैं बड़ी उपलब्धि।

सबसे ज्यादा  55% ग्रेजुएट मानते हैं विदेशाें में साख को उपलब्धि।

सबसे कम  16% ग्रेजुएट मानते हैं भ्रष्टाचार रोकने को उपलब्धि।

कारोबारी 55% कारोबारी महंगाई, रोजगार न मिलने को विफलता मानते हैं। 26% के लिए सांप्रदायिकता बढ़ना विफलता।

सबसे ज्यादा  46-55 साल के 56% लोगों ने महंगाई-बेरोजगारी को विफलता माना।

सबसे कम  66 साल से ऊपर के 50% लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी को विफलता माना।

खबरें और भी हैं...