पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिवार देगा शपथपत्र; आर्थिक हालत सुधरते ही छोड़ देंगे लाभ

परिवार देगा शपथपत्र; आर्थिक हालत सुधरते ही छोड़ देंगे लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने बीपीएल में शामिल परिवारों के लिए नई शर्तें लागू की हैं। बीपीएल सूची मेें शामिल होने वाले परिवार को शपथपत्र देना होगा कि जब वह आर्थिक रुप से मजबूत होंगे तो खुद ही इससे विड्रा कर लेंगे। परिवार को तोड़ कर अलग यूनिट को इसमें शामिल करने के लिए आवेदन नहीं करेंगे। परिवार टूटने के बाद पांच साल तक परिवार की नई यूनिट बीपीएल की पात्रता हासिल करने के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगी। राज्य सरकार ने राज्य में बीपीएल परिवारों का पूरा रिकाॅर्ड खंगालने के बाद यह फैसला लिया है। पूर्व में बनाई गई 2 लाख 83 हजार बीपीएल परिवारों की सूची में से 31 हजार परिवार अपात्र पाए गए। इन्हें सरकार ने बाहर कर दिया है। इनके स्थान पर 26 हजार नए परिवारों को शामिल किया है।

सरकार की आेर से दावा किया जा रहा है कि इस बार सभी पात्र परिवारों को सूची में शामिल किया है। इनसे पहली बार सरकार शपथपत्र ले रही है कि जैसे ही इनकी आय बढ़ेगी आैर जीवन स्तर में सुधार होगा, यह खुद अपना नाम लिस्ट से कटवा देंगे। शेष पेज 7 पर

खबरें और भी हैं...