बाड़मेर | धन्वंतरी हॉस्पिटल बाड़मेर ओर से रविवार को विशाल नि:शुल्क मल्टी सर्जिकल मेगा सुपर स्पेशीलिटी कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसका मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। शिविर में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट सेवाएं देंगे। सेवाएं देने वालों में पेट व आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएल चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेघा वैष्णव, नवजात शिशु बाल एवं किशोर रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक वैष्णव, एनेस्थिसिया एवं क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. महेन्द्र चौधरी तथा हड्डी एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. आरके चौधरी प्रमुख हैं। कैंप का समय सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।