पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क योग शिविर का समापन, फिर भी 21 जून तक चलेगी योग कक्षाएं

निशुल्क योग शिविर का समापन, फिर भी 21 जून तक चलेगी योग कक्षाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरलाई में नागणेच्चा माता मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क योग शिविर का शनिवार को समापन हुआ। पतंजलि योग समिति एवं आर्य समाज बाड़मेर की तरफ से तीसरे दिन विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ योग शिविर के समापन की घोषणा की। लेकिन इसी मंदिर परिसर में नियमित योग कक्षा महिला योग शिक्षिका पवन चौधरी 21 जून तक चलाएगी।

जिला योग प्रचारक पूनमाराम आर्य ने शुरुआत में प्रार्थना की। इसके बाद शीर्षासन, ताड़ासन, तिर्यक् ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, गोमुखासन, भुजंगासन, शलभासन आदि आसनों और भस्त्रिका और कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास करवाया। साथ ही मधुमेह, मोटापा, कमर दर्द और घुटने के दर्द संबंधी विशेष योग प्राणायाम का पैकेज बताया गया।

आसन के साथ- साथ शारीरिक क्षमता के अनुसार विधि और उनके रोगानुसार लाभ और सावधानियां भी बताई गई। सभी उम्र के लोगों के लिए कॉमन योगाभ्यास करवाया गया। इस मौके पर महिला योग शिक्षिका पवन चौधरी, राजबीर सिंह देशवाल, परमजीत धतरवाल, उम्मेद सैनी, जेठाराम महाराज, वालाराम गोदारा ठेकेदार, धर्मेन्द्र माचरा, मनीष शर्मा, भाविका और अशोक धतरवाल आदि उपस्थित रहे।

बाड़मेर. उत्तरलाई में आयोजित निशुल्क योग शिविर में योग करवाते हुए।

खबरें और भी हैं...