12 ग्राम पंचायतों में आज लगेंगे राजस्व शिविर
बाड़मेर | राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 16 मई को आटी, पोशाल, गोलियार, कुंदनपुरा, गागरिया, आमलियाला, भेडाणा, खारड़ा भगतसिंह, गंगावास, दुर्गापुरा, पऊ एवं दाखां ग्राम पंचायतों में राजस्व अदालत होगी।