शिविर में नौ महिलाओं की नसबंदी की
भियाड़| प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भियाड़ पर मंगलवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी शिविर का आयोजन हुआ। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर कुम्भाराम धतरवाल ने बताया की क्षेत्र की 9 महिलाओं का सफल नसबंदी आपरेशन किया गया। इस मौके पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. केआर सोनी व एके सोनी की टीम मौजुद रही। इस शिविरों में 11 महिलाओं का पंजीयन किया गया। जिसमें 2 महिलाएं अनफिट रही व 9 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन करवाए गए।