तीस दिवसीय समर कैम्प में हुआ 103 बच्चों का पंजीयन
बाड़मेर | श्री कृष्णा संस्था द्वारा संचालित गणेश विद्या मंदिर उमावि एवं एसजी किड्स महादेव नगर में आयोजित समर कैम्प में प्रथम दिन ही पंजीयन के लिए भीड़ उमड़ी। इसका मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। अब तक 103 बच्चों का पंजीयन फॉर्म तथा व्हाट्सएप से हुआ है। पहले दिन ही ट्रेनर्स ने बच्चों के हुनर को अलग- अलग क्लासेज के माध्यम से निखारना शुरू किया है। स्कूल शिक्षा परिवार के जिला प्रभारी और विद्यालय निदेशक डॉ. आनंद जे थोरी ने बताया कि इस समर कैम्प के माध्यम से विद्यालय में पढ़ रही वात्सल्य सेवा केंद्र की बालिकाओं की शिक्षा के लिए सहायता जुटाई जाएगी जो कि विद्यालय में तीन साल से निशुल्क अध्ययनरत है। शिविर प्रभारी प्रिया पारवानी ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के सदुपयोग के लिए कंप्यूटर, डांस, इंग्लिश स्पोकन, एक्टिंग, एंकरिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, सिलाई, ब्यूटी पार्लर, कुकिंग आदि प्रशिक्षण शुरू हो चुके है। 30 दिन तक चल रहे शिविर में हर हफ्ते विशेष आयोजन, प्रतियोगिताएं, भ्रमण और रोचक शिक्षाप्रद कार्यक्रम होंगे।