बाड़मेर | महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत 2017-18 के लेखों का अंकेक्षण के लिए जिला स्तर पर सनदी लेखाकार की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मनरेगा योजनांतर्गत 2017-18 के लेखों का अंकेक्षण के लिए वर्ष 2017-18 के जिले की 489 ग्राम पंचायतों, 17 पंचायत समितियों से प्राप्त व्यय लेखों एवं अंकेक्षण कार्य के लिए सनदी लेखाकारों से प्रस्ताव 25 मई तक कार्यालय जिला कार्यक्रम समन्वयक नरेगा में जमा करवाएं जा सकते हैं।