पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर का समापन, भाल पर तिलक लगाकर किया विदा

शिविर का समापन, भाल पर तिलक लगाकर किया विदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | क्षत्रिय युवक संघ ने इन 10-11 दिन में शाखा के माध्यम से खेल, चर्चा, बौद्धिक ज्ञान यहां तक कि भोजन व विनोदसभा तक के माध्यम से आपके भीतर सुप्त क्षत्रियत्व को जगाने का प्रयास किया। इस अवधि में यहां के प्रत्येक चराचर, अणु-परमाणु आपको क्षत्रिय बनाने में सहायक रहा। जिसका यह आश्रम गवाह है कि मई महीने की तपती दोपहरी में संघ की बात सुनने व अपने जीवन में धारण करने यहां आए। युगदृष्टा तनसिंह ने एक सपना देखा आप, हम इसके फलीभूत होने के गवाह बनने जा रहे हैं। ये विचार स्थानीय गेहूं रोड स्थित भारतीय ग्रामीण आलोकायान आश्रम में ग्रीष्मकालीन उच्च प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवानसिंह रोलसाहबसर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि इन ग्यारह दिनों में संघ ने आपको जो कुछ दिया है उसे संसार में जाकर बांटना। उसे गुणित कर आगे बढ़ाना। इस संसार में जाकर धूम मचा देना। यह ध्यान रखना कि हमें क्षत्रिय युवक संघ ने अपने कर्म व धर्म दोनों का याद दिलाया है उसे कभी तिरस्कृत नहीं होने देना है। शिविर के संचालन प्रमुख लक्ष्मणसिंह बेंन्याकाबास ने बताया कि भारतीय ग्राम्य आलोकायन में आयोजित उच्च प्रशिक्षण शिविर में जागरण कार्यक्रम, प्रार्थना, योग, खेल, अर्थबोद्ध, इतिहास ज्ञान, बौद्धिक खेल, बौद्धिक सायंकालीन खेल, अंत्याक्षरी, विनोद सभा, सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा सहित बौद्धिक व स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया। शिविर अनुभव में उन्होंने बताया कि सवेरे जागरण, सामूहिक प्रार्थना, ध्वज स्थल पर तलवार से पहरा देना, सामूहिक खेल, बौद्धिक चर्चा, ऐतिहासिक जानकारी की गतिविधियों प्राकृतिक स्थल यथा पेड़ों के तले चार दिन रहना बेहद रोमांच भरा रहा।

तिलक लगाकर शिविरार्थियों को किया विदा : 11 दिनों से चल रहे ग्रीष्मकालीन उच्च प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को विदाई के साथ समापन हुआ। शिविर के समापन व विदाई कार्यक्रम में संघ प्रमुख रोलसाहबसर द्वारा भाल पर तिलक के साथ संभागियों को विदा किया गया तथा आगामी शिविरों में फिर आने के लिए कहा। संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...