पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आवासीय शिविर का किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेड़वा | ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित हो रहे ग्रीष्मकालीन शिविर को गैर आवासीय करने सहित सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ जिला उपाध्यक्ष ईश्वरसिंह गंगासरा व ब्लॉक अध्यक्ष सुरताराम विश्नोई के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर ईश्वरसिंह गंगासरा ने सरकार से शिविर को गैर आवासीय करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने सहित विभिन्न शिक्षक हितैशी नीतियों को लागू करने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष सुरताराम विश्नोई ने वेतन विसंगति दूर करने, शाला समय वृद्धि वापस लेने की बात कही। शिक्षक नेता पृथ्वीसिंह सोढ़ा ने भी विरोध में अपनी बात रखी।

खबरें और भी हैं...