बाड़मेर | उत्तरलाई के नागणेचिया माता मंदिर में निशुल्क त्रिदिवसीय योग शिविर पतंजलि योग समिति एवं आर्य समाज बाड़मेर की तरफ से गुरुवार को शुरू किया गया। योग शिविर में जिला योग प्रचारक पूनमाराम आर्य ने शीर्षासन करके शिविर की शुरुआत की। इसके बाद ताड़ासन, तिर्यक् ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, मण्डूकासन, गौमुखासन,भुजंगासन, शलभासन इत्यादि आसनों और भस्त्रिका और कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास करवाया। आसन के साथ शारीरिक क्षमता के अनुसार विधि और उनके रोगानुसार लाभ और सावधानियां भी बताई गई। इस मौके पर महिला योग शिक्षक पवन चौधरी, परमजीत धतरवाल, उम्मेद सैनी, जेठाराम महाराज, वालाराम गोदारा ठेकेदार, धर्मेन्द्र माचरा, मनीष शर्मा, भाविका और अशोक धतरवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।