शिव | अंबेडकर छात्रावास के पास में कबीरपंथी संत रामपाल महाराज का गुरुवार को सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सभी धर्म शास्त्रों में लिखे गूढ़ रहस्य को दिखा कर उनका वाचन किया गया। साथ ही उसका जीवन में अनुसरण करने का उपदेश दिया गया। कार्यक्रम में समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को मिटाने तथा नशा मुक्त भारत बनाने के लिए सत्संग रूपी अमृतमय वाणी के माध्यम से जनता को जागरूक किया। आयोजनकर्ता सिद्धाराम, अर्जुन सिंह मुंगेरिया, भंवर सिंह, खेताराम गोदारा, मगाराम, पप्पू राम सुथार ने बताया कि संत रामपाल महाराज के द्वारा गांव-गांव में इस तरह के सत्संग के कार्यक्रम कर दहेज प्रथा को रोकने समाज में फैली बुराइयों को दूर करने तथा मानवता के लिए सभी की सहायता करने का संदेश दिया जा रहा है।