पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलाई जीएसएस के वैणसिंह निर्विरोध अध्यक्ष, नखतसिंह उपाध्यक्ष मनोनीत

बलाई जीएसएस के वैणसिंह निर्विरोध अध्यक्ष, नखतसिंह उपाध्यक्ष मनोनीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | शिव की ग्राम सेवा सहकारी समिति बलाई के अध्यक्ष समेत पूरा संचालक मंडल निर्विरोध चुना गया। निर्वाचन अधिकारी गोपालसिंह ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति बलाई के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन किए गए। इस दौरान संचालक मंडल सदस्यों के लिए नामांकन किए गए। ग्रामीणों के बीच सर्वसम्मति बनने के बाद अध्यक्ष पद पर वैणसिंह कोटड़ियां को निर्विरोध अध्यक्ष, उपाध्यक्ष नखतसिंह, किशनसिंह, भदरसिंह, शंभूसिंह, वीरेंद्रसिंह, गोपालसिंह, गिरधरसिंह को निर्विरोध सदस्य चुना गया। इस मौके पर अध्यक्ष समेत संचालक मंडल का ग्रामीणों ने माल्यार्पण से स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष वैणसिंह ने कहा कि ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। सबको साथ में लेकर ग्राम सेवा सहकारी समिति को और अधिक मजबूत करेंगे। इस मौके पर पंचायत के सभी गांवों के मौजिज लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...