बाड़मेर | सरकारी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा को पढ़ाने वाले थर्ड ग्रेड शिक्षकों के आवासीय ट्रेनिंग कैम्प 21 मई से शुरू होंगे।
शिक्षा विभाग ने ट्रेनिंग कैम्पों की तैयारियां पूरी कर ली है। छह दिवसीय आवासीय टीचर्स ट्रेनिंग कैम्प 16 जून तक चार चरणों में आयोजित किए जाएंगे। ब्लॉकवार होने वाले इन कैम्पों में जिले के करीब तीन हजार शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। उधर, रमजान के महीने को देखते हुए रोजेदार टीचर्स को आवासीय शिविर में रात्रि विश्राम में छूट का प्रावधान किया गया है। राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद आयुक्त डॉ. प्रिया बलराम शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए है। चयनित रोजेदार टीचर्स को अकादमिक सत्र के बाद शिविर से मुक्त किया जाएगा। वहीं जिन शिक्षिकाओं के छह माह से तीन साल तक के बच्चे हैं उन्हें भी रात्रि विश्राम में छूट रहेगी। वहीं एक जुलाई, 2017 के बाद नियुक्त शिक्षकों को आवासीय शिविर से मुक्त रखा गया है।