पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में हुई प्रतियोगिताएं, विजेताओं का सम्मान

शिविर में हुई प्रतियोगिताएं, विजेताओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर | योग वेदांता समिति की ओर से तीन दिवसीय विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शिविर के दौरान बच्चों को जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए स्मरणशक्ति, बुद्धि शक्ति व आरोग्यता बढ़ाने वाले यौगिक प्रयोग, योगासन, प्राणायाम, हास्य-प्रयोग, ध्यान, त्रिकाल संध्या, मंत्रजाप, सूर्योपासना, उत्तम चरित्र व सीख, आदर्श दिनचर्या, आहार-विज्ञान, प्रेरक-प्रसंग आदि पर उत्तम मार्गदर्शन व प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समय-समय पर विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को सुबह संध्या, प्रार्थना व यौगिक प्रयोगों के बाद विद्यार्थियों द्वारा एक हरिनाम प्रभात फेरी रेलवे स्कूल नम्बर 4 से ढाणी बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, गांधी चौक, रेलवे स्टेशन, विवेकानंद सर्किल, दृष्टि डेजर्ट कार्यालय के पास बापूजी की आरती के साथ समापन कर फिर आश्रम पहुंचे।

कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया।

खबरें और भी हैं...