पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुड़ामालानी में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन

गुड़ामालानी में न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुड़ामालानी | ग्राम पंचायत सिंधासवा हर्निया पर राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन एसडीएम डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में किया गया। तहसीलदार बद्रीनारायण विश्नोई ने शिविर की शुरुआत करते हुए ग्रामीणों को बताया कि एक समय था, तब ग्रामीणों को राजस्व संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए एक ऑफिस से दूसरी ऑफिस तक मारा मारा फिरना पड़ता था। इससे कई कार्य वर्षों से लंबित पड़े हैं तथा लोगों को अपना हक पाने में पूरा जीवन गुजर जाता था। सरकार के सामने ऐसे कई प्रकरण आए हैं, जो लम्बित पड़े हैं तथा वादी या प्रतिवादी गुजर चुके है। सरकार ने राजस्व संबंधी कार्यों के सरली करण को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही लोगों को न्याय दिलाने के लिए शिविर का आयोजन किया है।

खबरें और भी हैं...