बाड़मेर | जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआें की समीक्षात्मक बैठक 23 मई को सवेरे 11 बजे जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हाल में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएल नेहरा ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआें की समीक्षा की जाएगी। अधिकारियाें को आवश्यक सूचनाआें के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।