पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायी प्रक्रिया से होगा हर राजस्व मामले का निस्तारण : श्रीनिवास

विधायी प्रक्रिया से होगा हर राजस्व मामले का निस्तारण : श्रीनिवास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बार एवं बैंच में आपसी समन्वय एवं सहयोग बना रहे, ताकि आम जनता को राहत प्रदान की जा सके। राजस्व प्रकरणों का त्वरित और समय पर निस्तारण किया जाए। राजस्व मंडल के अध्यक्ष वी.श्रीनिवास ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस हाल में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियाें की बैठक के दौरान यह बात कही। राजस्व मंडल अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने कहा कि उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स को पाबंद किया गया है कि कोर्ट मैन्युअल के अनुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोमवार से बुधवार तक कोर्ट में बैठ कर मामलों का निस्तारण करें। बंटवारे से संबंधित मामलों में तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वह स्वयं मौके पर जाएं और वस्तु स्थिति की जानकारी लेकर रिपोर्ट पेश करें। उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में हर मामले का निस्तारण विधायी प्रक्रिया से होगा तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को राजस्व मण्डल की ओर से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा निर्देश दिए गए है कि राजस्व प्रकरणों में साक्षी के आने पर उनके साक्ष्य लेना सुनिश्चित किया जाए तथा प्रकरणों में अनावश्यक तारीखें नहीं दी जाएं। राजस्व मंडल अध्यक्ष ने निर्णय में गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्हाेंने कहा कि लम्बी अवधि से एक ही स्थिति पर अटके मामलों को गंभीरता से लेते हुए हर बार प्रकरण आगे बढे़, यह कोशिश होनी चाहिए। राजस्व मंडल अध्यक्ष ने राजस्व बार एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में चर्चा एवं प्राप्त सुझावों के परिप्रेक्ष्य में कहा कि सभी सुझावों पर आवश्यक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्वालिटी जजमेंट के लिहाज से आवश्यक प्रशिक्षण, वर्कशॉप, कैम्प आदि के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान अधिवक्ता धनराज जोशी, रूपसिंह राठौड़, मदनलाल रामावत, बलवंतसिंह, भाखराराम विश्नोई, अंबालाल जोशी, मुकेश जैन समेत विभिन्न अधिवक्ताआें ने बैठक में सुझाव रखे कि प्रशासनिक अधिकारियों को अदालत में बैठने का पर्याप्त समय मिले, ताकि मामलों के समय पर निस्तारण का रास्ता खुले। जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी विश्नोई ने जिले में लंबित प्रकरणाें, राजस्व लोक अदालत अभियान में निष्पादित किए जा रहे कार्याें के बारे में जानकारी दी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष करनाराम चौधरी, राजकीय अधिवक्ता सोहनलाल दवे, सोहनलाल चौधरी, स्वरूपसिंह राठौड़ समेत विभिन्न अधिवक्ता उपस्थित रहे।

राजस्व मंडल के अध्यक्ष ने बार एसोसिएशन की बैठक में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

बाड़मेर . रेवन्यू बोर्ड के अध्यक्ष श्रीनिवास कलक्ट्रेट का निरीक्षण करते हुए।

खबरें और भी हैं...