लोक अदालत शिविरों में कई पुराने विवादों को निपटाया
गिड़ा। पंचायत समिति की खारडा भारतसिंह ग्राम पंचायत में राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में राजस्व संबंधी, नामांतरण, भूमि मापन, नाम सुधार सहित कई प्रकरण निपटाए गए। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित मनरेगा योजना में नए जोब कार्ड जारी करने, भामाशाह नामांकन, संशोधन, नए राशन कार्ड के आवेदन से संबंधित मामलों का निस्तारण हाथो-हाथ किया गया।
धनाऊ। ग्राम पंचायत तालसर में राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 38 नामांतर करण, खाता दुरुस्ती के 205 मामले, अनुसूचित जाति की जमीन पर अतिक्रमण का एक मामला, सामंती विभाजन के 8 मामले, एक सीमाज्ञान का मामला, शायर खातेदारों को खातेदारी दी गई। खातेदारी से खातेदारी अधिकार दिए गए। जिसमें पांधी खान पुत्र नीरू खान उम्र 90 वर्ष को तहसीलदार सुनील कुमार कटेवा के हाथों खातेदारी अधिकार दिए गए। 41 खातेदारों का विभाजन समझाइश से करवाया गया। इसी तरह, भंवार में बुधवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सहमति विभाजन के 5 प्रकरण, रास्ते के लिए व विभिन्न अन्य उपयोगों के लिए 2 आवेदन, राजस्व नकल प्राप्ति के लिए 64 आवेदन, पेंशन, खाद्य सुरक्षा, मूल निवास, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 102 आवेदन, धारा 136 के 4 प्रकरण, राजस्व रिकॉर्ड में खाता दुरुस्ती के 255 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।