पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सैलाना में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली रैली

सैलाना में महाराणा प्रताप जयंती पर निकली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैलाना | महाराणा प्रताप का त्याग व समर्पण देश में प्रासंगिक है। महाराणा स्वाभिमानी होने के साथ उदारवादी भी थे। उनका त्याग व बलिदान सिर्फ एक जाति ही नहीं सर्व जाति के लिए रहा, उन्होंने अपनी सेना में मुस्लिम, गाडोलिया, ब्राह्मण, वैश्य, मीणा आदि समाज के लोगों को शामिल कर धर्मनिरपेक्षता का प्रमाण दिया।

यह बात राजपूत समाज द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती पर सैलाना राज महल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह चिकलाना ने कही। सैलाना राजघराने के दिव्यराज सिंह राठौड़, अवधेश प्रताप सिंह राठौड़, विजय सिंह राठौड़, राजकुमार सिंह, रणजीत सिंह व क्षत्राणियों ने संबोधित किया। धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कार्यक्रम से पूर्व समाजजन ने वाहन रैली निकाली। अतिथियों व समाजजन ने राणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया। शेरसिंह राठौर, सूर्यपाल सिंह राठौर, किशोर सिंह, गुलशन सिंह, कुलदीप सिंह , राजपाल सिंह, भानुप्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह आदि मौजूद थे। संचालन धर्मेंद्र सिंह राठौर ने किया। आभार विजय सिंह शिवगढ़ ने माना।

खबरें और भी हैं...