पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • शिवपुरी में घाटी चढ़ते समय ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, चार की मौत, 32 घायल

शिवपुरी में घाटी चढ़ते समय ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, चार की मौत, 32 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | पोहरी थाना क्षेत्र के पिपरघार घाटी में बुधवार की सुबह 5:30 बजे मुरैना के जौरा से गेहूं की फसल काटकर लौट रहे आदिवासी मजदूरों से भरा एक मिनी ट्रक पलट गया। इसमें सवार चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और 32 मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना में एक महिला सहित दो बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत हुई है। जबकि चौथे मजदूर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि घाटी चढ़ते समय ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ।

खबरें और भी हैं...