18 मई को उत्कृष्ट विद्यालय में लगेगा परिवेदना शिविर
शिविर के माध्यम से किया जायेगा शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। 18 मई को उत्कृष्ट विद्यालय में लगने वाले परिवेदना निवारण शिविर को सफल बनाने नोडल अधिकारी एमएल रघुवंशी की उपस्थिति में मंगलवार को बीआरसी कार्यालय बैठक आयोजित कर जिम्मेवारी सौंपी गई।
बीआरसी विनोद केरकेट्टा व शिवपुर प्राचार्य संजय शुक्ला ने बताया 18 मई को उत्कृष्ट विद्यालय में परिवेदना निवारण शिविर में सभी शिक्षक वेतन, एरियर्स, छुट्टी, सीआर सहित अन्य समस्याओं का प्रमाण सहित आवेदन दे सकेंगे। 19 मई को आवेदनों स्क्रूटनी के बाद। 20 मई को आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे जायेंगे। सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करना होगा। 29 तक डीओ, 2 जून को जेडी व 4 जून को जानकारी भोपाल पहुंचेगी।