पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी में इंटरनेट सेवाएं बंद

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी में इंटरनेट सेवाएं बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर अंचल में शनिवार को डॉ. आंबेडकर जयंती पर शांति आैर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसके चलते जहां रैली आैर जुलूसों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं आंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। अंचल में धारा 144 लागू होने से किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पुष्पांजलि के लिए प्रतिमा तक एक साथ सिर्फ दो लोग ही जा सकेंगे। राजनीतिक आैर सामाजिक संगठनों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की बात कही है। किसी भी तरह की अफवाह आैर उसके दुष्परिणाम से बचने के लिए प्रशासन ने ग्वालियर सहित सभी जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करा दी है। जो शनिवार शाम तक ही बहाल होगी।

ग्वालियर में रात 8 बजे से इंटरनेट सेवा बंद हो गई जो शनिवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। शनिवार को शहर में दुकानों आैर कारोबार के साथ यात्री बस, टेंपो जैसी परिवहन सेवाआें पर कोई असर होगा या नहीं, स्थिति स्पष्ट नहीं है। जबकि भिंड आैर मुरैना में इन्हें बंद रखने का निर्णय लिया है। सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। भिंड में शाम 5 बजे से इंटरनेट बंद हो गया। व्यापारियों ने स्वेच्छा से बाजार बंद रखने के लिए कहा है। बसें और टेंपो बंद रहेंगे। धारा 144 जिले में लागू है। 900 जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। भिंड शहर में बीएसएफ और मेहगांव, गोहद, लहार में आरएएफ को तैनात किया गया है।

प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि के लिए एकसाथ दाे लोग जा सकेंगे
ग्वालियर के फूलबाग आंबेडकर पार्क में स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई पुलिस की उपस्थिति में हुई। यहां एहतियात के तौर पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

मुरैना में भी इंटरनेट शाम पांच बजे बंद हो गया। यहां शनिवार को दोपहर 1 बजे तक यात्री बसें-टेंपो बंद रहेंगे। एसडीएम ने बैठक में व्यापारियों पर शनिवार की दोपहर एक बजे तक बाजार बंद रखने के लिए कहा। बैठक में तो व्यापारियों ने कुछ नहीं कहा लेकिन बाहर आकर इसका विरोध कर दिया। इसके बाद कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार ने इस मामले में हस्तक्षेप कर बाजार खुले रखने के लिए कहा। यहां 1500 जवान सुरक्षा में लगाए गए हैं। दतिया आैर शिवपुरी में भी रात आठ बजे इंटरनेट सेवा ठप हो गई। यहां भी शनिवार को बस-टेंपो सेवा भी बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...