भोपाल| प्रदेश में किसानों से प्याज खरीदी के लिये 34 जिलों की 51 मंडी निर्धारित की गई हैं। इन मंडियों में किसानों से भावांतर भुगतान योजना में 30 जून और 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्याज की खरीदी होगी। निर्धारित मंडियों में भोपाल संभाग में भोपाल, सीहोर, आष्टा, नरसिंहगढ़, जीरापुर, सारंगपुर, बैतूल, हरदा, टिमरनी, इंदौर संभाग में इंदौर, बदनावर, राजगढ़, खंडवा, उज्जैन संभाग में उज्जैन, नीमच, मनासा, शाजापुर, शुजालपुर, उपमंडी पोलायकलां (अकोदिया), मंदसौर, रतलाम, जावरा, सैलाना, ग्वालियर संभाग में लश्कर, डबरा, दतिया, गुना, शिवपुरी, गोहद, मुरैना, पोरसा, श्योपुर, सागर संभाग में सागर, खुरई, रहली, गढ़ाकोटा, देवरी, राहतगढ़, दमोह, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर संभाग में जबलपुर, छिंदवाड़ा, गाडरवारा, रीवा संभाग में रीवा, सतना, सिंगरौली, अनूपपुर और शहडोल शामिल हैं।