शिवपुरी |पोहरी में आयोजित होने वाले श्रमिक सम्मेलन में शामिल होने रविवार को मुख्यमंत्री सिंह चौहान आ रहे हैं। इस कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड से पोहरी के भाजपा विधायक प्रहलाद भारती का नाम गायब है। आमंत्रण पत्र से उनका नाम गायब होना राजनीतिक हल्कों में चर्चा का विषय बना है। शनिवार की सुबह तक केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद नरेंद्र सिंह तोमर का कोई कार्यक्रम नहीं बना था लेकिन दोपहर में अचानक कार्यक्रम बनने के बाद भी शाम को छपकर आए कार्ड में उनका नाम आ गया लेकिन विधायक का नाम नहीं जुड़ पाया। विधायक भारती ने कहा कि कार्ड पर नाम छपना या न छपना बहुत महत्वपूर्ण नहीं है।