श्रमोदय आवासीय विद्यालयों के लिए परीक्षा 29 को होगी
श्रमोदय आवासीय विद्यालयों के लिए परीक्षा 29 को होगी
शिवपुरी | मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए सागर जिले में प्रवेश परीक्षा अब 29 अप्रैल को होगी। पहले यह परीक्षा 8 अप्रैल को होना थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। प्रवेश-पत्र में परीक्षा सेंटर का पता दर्ज रहेगा।
आईआईटी के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि
शिवपुरी | आईआईटी कानपुर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट स्कोर अनिवार्य है। मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडेस) के लिए गेट या फिर सीड का स्कोर होना चाहिए। इसके अलावा कई अन्य शैक्षिक योग्यताएं भी निर्धारित हैं जिसे छात्र आईआईटी की वेबसाइट www.iitk.ac.in पर देख सकते हैं।
शिक्षक 30 तक खुद करें ई-सेवा पुस्तिका अपडेट
शिवपुरी | स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक व कर्मचारी अपनी ई-सेवा पुस्तिका का अपडेशन खुद कर सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वयं अपनी लॉगइन आईडी से सेवा पुस्तिका अपडेट करने की सुविधा दी है। शिक्षक व कर्मचारी ई-सेवा पुस्तिका में 30 अप्रैल तक संशोधन करा सकेंगे।