पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वार्थ सिद्धि व अश्विनी नक्षत्र का संयोग

सर्वार्थ सिद्धि व अश्विनी नक्षत्र का संयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवती अमावस्या इस बार 16 अप्रैल को कई खास योगों के बीच मनाई जाएगी। 10 साल बाद वैशाख में सोमवती अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि व अश्विनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो शुभ कार्यों व दान-पुण्य के लिए विशेष फलदायी रहेगा। पंडितों का कहना है कि सोमवती अमावस्या साल में एक या दो बार ही होती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान से कई गुना फल मिलता है।

दूसरी ओर 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया और 22 अप्रैल को गंगा सप्तमी भी शुभ कामों के लिए श्ष्ठ रे दिन रहेंगे। इस माह में शुभ कार्य व खरीदी के लिए सोमवती अमावस्या, अक्षय तृतीया व गंगा सप्तमी के दिन पंडितों ने श्रेष्ठ होना बताए हैं। 16 अप्रैल को वैशाख में सोमवती अमावस्या पर दो बड़े शुभ व लाभकारी योग रहेंगे। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

इसके साथ नक्षत्र मंडल का प्रथम अश्विनी नक्षत्र का भी इसी दिन होना इस दिन की शुभता में वृद्धि करने वाला रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी भगवान गणेश है, जो विघ्नहर्ता है। वैशाख में सोमवती अमावस्या का संयोग 10 वर्ष बाद हो रहा है। इसके पूर्व 5 मई 2008 में वैशाख में सोमवती अमावस्या हुई थी।

ज्योतिष

वैशाख में सोमवती अमावस्या पर बन रहे इस योग के दिन पवित्र नदियों में करें स्नान

मन के विकारों को दूर करने का दिन

सोमवार भगवान शिव और चंद्रमा का खास दिन होता है। इस दिन अमावस्या पर मन के विकारों को दूर करने के लिए शिव व चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान व दान करने से भी पितृदोष दूर होते हैं। साथ ही पौधरोपण करने से भी कष्टों का निवारण होता है। इसी तरह अक्षय तृतीया पर भी पवित्र नदियों में स्नान व दान करने से विशेष पुण्य लाभ मिलता है। इस दिन किए गए कार्यों व खरीदी गई वस्तुओं को स्थायीत्व प्राप्त होता है और सुख व समृद्धि बढ़ती है।

भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस भी

गंगा सप्तमी अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्तवाला दिन है, परंतु इस दिन पुष्य नक्षत्र योग भी रहने से इस तिथि का महत्व गई गुना बढ़ गया है। ज्योतिष के अनुसार गंगा सप्तमी को रविवार का दिन हैं। इस दिन रवि पुष्य योग भी रहेगा। इसी दिन भगवान चित्रगुप्त का प्राकट्य दिवस भी हैं।

खबरें और भी हैं...