कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बाइक चोरी
शिवपुरी| कोतवाली थाना क्षेत्र में 24 घंटे में दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गई है। जिनमें से एक मोटरसाइकिल सर्किट हाउस रोड़ पर स्थित कलारी से और दूसरी मोटरसाइकिल फतेहपुर रोड़ स्थित सीएमएचओ कार्यालय से चोरी हुई है। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सर्किट हाउस रोड़ पर स्थित देशी कलारी के बाहर 12 अप्रैल को रात 10 बजे फरियादी मनोज पुत्र लालाराम कुशवाह निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी की बाइक चोरी हो गई। दूसरी घटना सीएमएचओ कार्यालय के बाहर हुई। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ इन्द्रप्रकाश गोयल पुत्र स्व. रामकरण गोयल ने अपनी बाइक दोपहर 12 बजे कार्यालय के बाहर खड़ी कर दी जब वह लौटकर आया तो उनकी मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।