पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 10वीं पास और 45 के हैं तो मिलेगा 1 करोड़ का लोन

10वीं पास और 45 के हैं तो मिलेगा 1 करोड़ का लोन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यदि आप कक्षा 10 वी की परीक्षा पास है और आपकी उम्र 45 की हो गई है तो चिंता करने की कोई बात नहीं,सरकार आपको विभिन्न योजनाओं के माध्यम से 10 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का लोन दे सकती है। इसके लिए अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों से 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना,मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना तथा सावित्री बाई फुले स्व सहायता समूह योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगार युवक युवतियों को स्वयं का उद्योग,व्यवसाय स्थापित कराने शासन की योजना आई है जिसमें इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र कार्यालय अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित नाई की बगिया शिवपुरी से प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से 10 लाख से एक करोड़ रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण पर 15 प्रतिशत अधिकतम 12 लाख रुपए अनुदान की पात्रता रहेगी। इस योजनांतर्गत आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण अनिवार्य है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से 50 हजार से 10 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण पर 30 प्रतिशत अधिकतम 2 लाख रुपए का अनुदान की पात्रता होगी। इस योजनांतर्गत आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होए मूल निवास प्रमाण.पत्र,जाति प्रमाण पत्र,शैक्षणिक योग्यता 5वीं या 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

योजना

अनुसूचित जाति वर्ग के युवक-युवतियों से मांगे 30 अप्रैल तक आवेदन

सावित्री बाई फुले स्व सहायता समूह में महिलाओं को लोन

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजनांतर्गत बैंकों के माध्यम से 20 हजार से 50 हजार रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें बैंक द्वारा स्वीकृत ऋण पर 50 प्रतिशत अधिकतम 15 हजार रुपए अनुदान की पात्रता होगी। योजनांतर्गत आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो। सावित्री बाई फुले स्व सहायता समूह योजनांतर्गत अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को उद्योग में स्वरोजगार स्थापित करने आवेदन की की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो,बीपीएल राशनकार्ड अनिवार्य होगा।

खबरें और भी हैं...