पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनुशासन का पालन करें,बहुत ऊंचाई तक जाएंगे

अनुशासन का पालन करें,बहुत ऊंचाई तक जाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुशासन की प्रक्रिया का पालन करेंगे तो खिलाड़ी बहुत ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे। वर्तमान में हम देख रहें है कि किस तरह से ओलंपिक खेलों में हमारे खिलाड़ी साल दर साल नए रिकार्ड बना रहे है। पदकों की संख्या बढा रहे है। यह बताता है कि खिलाड़ी में खेल के प्रति जुनून होना चाहिए,वह हर ऊंचाई को प्राप्त कर सकता है। यह विचार हैप्पीडेज स्कूल में योगी कॅवर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. एमडी गुप्ता ने कही।

उन्होंने खिलाड़ियों को हर परिस्थिति में अनुशासन का पालन करने का संकल्प भी दिलाया।15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में अपने विचार रखते हुए अमिताभ त्रिवेदी ने कहा कि जो भी खिलाडी कोच के दिशा निर्देश में अपनी खेल गतिविधि को आगे बढ़ाता है वह निश्चित ही ऊंचा मुकाम पाता है। इस दौरान स्कूल संचालिका गीता दीवान ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए लक्ष्य को नजर में रखकर प्रदर्शन करने की बात कही। हैप्पीडेज स्कूल के तत्वावधान मे आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ पर नंद किशोर राठी, सर्वेश अरोरा,अर्जुन लाल दीवान के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में तीन वर्गों में मैच खेले जा रहे है। जूनियर बालक, सीनियर बालक, गर्ल्स वर्ग में लगभग शिवपुरी के समस्त स्कूल से 155 खिलाड़ियों ने सह-भागिता की। शिवपुरी के गणेशा ब्लेस्ड, ईस्टर्न हाइट्स, किड्स गार्डन एवं हैप्पीडेज स्कूल के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। हैप्पीडेज स्कूल के समस्त शिक्षक एवं खेल अधिकारी अमृत वाजपेयी,मनोज मितई,शाहीन बी,निखिल चौकसे,हेमन्त जाटव, भरत जाटव, गिर्राज शर्मा, अमर प्रजापति ने प्रतियोगिता में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

हैप्पीडेज स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ।

खबरें और भी हैं...