सेन महाराज ने एकता-अपनत्व का पाठ पढ़ाया
सेन समाज के आराध्य पुरुष संत शिरोमणि सेन महाराज ने हमारे जीवन के लिए आदर्श है,उन्होंने हमें न केवल जीवन जीने की नई दिशा दी साथ ही एकता और अपनत्व का पाठ भी सेन महाराज ने पढ़ाया । हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर अपनी समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास रत रहना चाहिए। यह बात सेन समाज के कर्ताधर्ता ने समाज की बैठक में आयोजन के दौरान अपने सुझाव रखते हुए व्यक्त किए।
सेन समाज के आराध्य पुरुष सेन महाराज की 718वीं जयंती शिवपुरी में पहली बार उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर सुंदरकाण्ड और भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसका समाज बंधुओं ने लाभ उठाया। इसके बाद समाज के सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर सेन महाराज के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।नारायणी माता के मंदिर नाई की बगिया में आयोजित जयंती समारोह में सेन समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर समाज के सभी बंधुओं ने सेन महाराज की पूजा अर्चना की और सुंदरकाण्ड व भजन संध्या का लाभ उठाया। विदित हो कि शिवपुरी में पहली बार सेन महाराज की जयंती इतने उत्साह के साथ समाज के युवा संगठन द्वारा मनाई गई जिसकी सराहना सेन समाज ने की।