भजन संध्या... सुंदरकांड के साथ गाए भजन
शिवपुरी | शहर में इन दिनों भजन संध्या के माध्यम से भक्ति गीतों के पाठों का आयोजन घरों पर किया जा रहा है। इसी क्रम में सुंदर कांड पाठ के साथ भजन संध्या का आयोजन आधुनिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में देर रात तक चले भक्ति गीतों की इस भजन संध्या में भक्तों ने भक्ति गीतों का आनंद लिया।