धर्मसभा... घर को स्वर्ग बनाना है तो दान दो
शिवपुरी | घर को स्वर्ग बनाने के तरीके पर विचार व्यक्त करते हुए जैन संत राममुनि ने कहा कि अधिकतर घरों में झगड़े पूर्वजों की सम्पत्ति को लेकर होते हैं। भाई-भाई से शिकायत करता है कि उसे कम हिस्सा मिला है।इसलिए घर के सभी सदस्यों में आपसी प्यार होना जरुरी है।महाराज ने सवाल किया कि आखिर पूर्वजों की सम्पत्ति पर आपका क्या अधिकार है, सम्पत्ति में जो भी मिल जाए उसे बोनस माना जाए। भगवान ने आपको हाथ-पैर और दिमाग दिया है। सामर्थ्य है तो उससे संपत्ति पैदा करो। घर को स्वर्ग बनाना हो तो पूर्वजों की संपत्ति को दान खाते में डालो और उसे परमार्थ के काम में लगाओ। जिससे पूर्वजों को भी हम सही मायनों में श्रद्धांजलि दे पाएंगे।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेंबर ऑफ कॉमर्स