सुख-सुविधाओं के बिना गांव के छात्रों ने हासिल किए 96% तक अंक
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित ग्राम राजा की मुढ़ैरी के रहने वाले दो छात्रों ने हाल ही में घोषित हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल रिजल्ट में एक छात्र ने 96 फीसदी व दूसरे ने 93 फीसदी अंक हासिल कर गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खास बात यह है कि छात्र पुनीत सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह सिकरवार द्वारा 96 फीसदी व दूसरे छात्र ह्देश शर्मा पुत्र बंटी शर्मा निवासी राजा की मुढ़ैरी ने 93 फीसदी अंक हासिल कर शहर के छात्रों को भी चौका दिया है। छात्र पुनीत सिकरवार की माने तो उन्होंने गांव से अप-डाउन कर अपना लक्ष्य हासिल किया। इसी तरह हृदेश शर्मा ने भी बिना सुविधाओं के बीच पढ़ाई कर सर्वाधिक अंक हासिल किए।