नियमितीकरण की मांग को लेकर पकौड़े तलते रोजगार सहायक।
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे रोजगार सहायकों ने सरकार से नाराजगी जाहिर करने के लिए गांधीवादी तरीके का इस्तेमाल कर लोगों को स्टॉल लगाकर पकोड़े तले और लोगों को खिलाए। अपना विरोध प्रकट करते हुए वह देश के प्रधानमंत्री मोदी जी से बोले कि अब तो हमारी सुनवाई कर लो । खास बात यह रही कि रोजगार सहायकों ने धरना स्थल से आने जाने वाले लोगों को मुफ्त पकौड़े खिलाए।
जिले के रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। लंबे समय से ज्ञापन एवम एकदिवसीय धरना के माध्यम से कई बार मांगे रखने के बाद भी जब सरकार ने सुनवाई नहीं की तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वह हड़ताल पर बैठ गए है। जिसमें प्रमुख रुप से नियमितीकरण की मांग की गई है। जिले के ग्राम रोजगार सहायक संगठन जिलाध्यक्ष,राजेश रावत ने वताया कि सी एम सिर्फ आश्वासन दे रहे है। अब तक न तो महापंचायत बुलाई, न ही उसकी तारीख तय की।
हमारी एकसूत्रीय मांग सहायक सचिव के पद पर संविलियन के साथ नियमितीकरण करना है लेकिन किसी भी प्रकार के आदेश जारी नही किये गए इससे नाराज रोजगार सहायकों ने आंदोलन की राह अपनाई।इसी के तहत यह प्रदर्शन किया जा रहा है। अब प्रतिदिन वह इसी तरह का विरोध प्रदर्शन तब तक करते रहेंगे जब तक कि हमारी मांगों को माना नहीं जाता।