पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, कांग्रेस ने धरना देकर जताया विरोध

कर्नाटक में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, कांग्रेस ने धरना देकर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक ओर मेघालय व मिजाोरम और गोवा में कांग्रेस के सबसे बड़े दल होने के बावजूद भी सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा कांग्रेस को आमंत्रित नहीं किया। वहीं कर्नाटक में इसके विपरीत भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना लोकतंत्र के साथ सीधा मजाक है। जिसकी कांग्रेस निंदा करती है। यह बात धरना प्रदर्शन के दौरान पोहरी रोड पर अपना विरोध प्रकट करते हुए कांग्रेसियों ने कही।

उनका कहना था कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शासकीय एजेंसियों का जिस प्रकार से दुरूपयोग कर लोगों को डराने और धमकाने का कार्य किया जा रहा है इससे आमजन में भय व्याप्त है। कर्नाटक में बहुमत प्राप्त वाले गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न किए जाने और अल्पमत भाजपा को सरकार बनाने देने के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को पोहरी रोड़ पर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कर्नाटक के राज्यपाल के विरूद्ध नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्यमंत्री येदुयुरप्पा को बर्खास्त कर कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के नेता कुमार स्वामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने कर्नाटक में भाजपा के येदुयुरप्पा को मुख्यमंत्री बनाने के राज्यपाल के निर्णय की तीखी आलोचना की और कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की सारी मर्यादाओं को तार.तार कर दिया है तथा संविधान की धज्जियां उड़ाकर उस दल की सरकार बनवाई है जिसका विधानसभा में बहुमत है ही नहीं।

इनकी रही मौजूदगी: धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव के अलावा नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, नगर पंचायत अध्यक्ष कोलारस रविंद्र शिवहरे, पूर्व विधायक गणेश गौतम, पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, जनपद अध्यक्ष पारम रावत, महेश श्रीवास्तव, कपिल भार्गव, माताचरण शर्मा, भगवत शर्मा, एपीएस चौहान, पूनम कुलश्रेष्ठ, अनिल उत्साही, दिनेश वशिष्ठ, राजेश यादव, राजेश बिहारी पाठक, मुकेश जैन, केशव सिंह तोमर, आकाश शर्मा, केएल राय सहित अनेक कांग्रेसी नेता शामिल थे।

कर्नाटक में भाजपा द्वारा लोकतंत्र का मजाक बनाकर सरकार बनाने के विरोध में धरना देते कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...