शिवपुरी | स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व रामसिंह वशिष्ठ की 100वे जन्मदिन पर शुक्रवार को उनके पुत्र नरेंद्र वशिष्ठ,पुत्र संदीप एवं अन्य परिजन दीनदयाल रसोई में एकत्रित हुए। उन्होंने जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इससे पूर्व स्व. वशिष्ठ के चित्र पर परिजन के अलावा पूर्व सीएमओ डॉ रामनिवास शर्मा,हजारीमल पुरोहित,डॉ अजय खेमरिया,राकेश सरैया, राज सरैया आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्घांजलि दी।