शिवपुरी | राज्य शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर 26 हजार 580 किसानों को 232.97 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जिसमें गेहूं बेचने वाले 15 हजार 161 किसानों को 179.51 करोड़ की राशि का भुगतान किया जा चुका है। जबकि 11 हजार 419 किसानों द्वारा चना, मसूर एवं सरसों बेचने पर 53.46 करोड़ की राशि किसानों को भुगतान की जा चुकी है।